रायपुर | छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों का प्रदेशव्यापी ‘स्टेयरिंग छोड़ो’ आंदोलन स्थगित हो गया है। परिवहन आयुक्त के साथ हुई बैठक के बाद ड्राइवर संघ ने हड़ताल रोकने का फैसला लिया। ड्राइवर संघ 12 नवंबर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी हड़ताल पर था।
परिवहन आयुक्त के साथ हुई बैठक
हड़ताल के दौरान ड्राइवरों ने परिवहन आयुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और मांगों को सामने रखा। बैठक में ड्राइवरों के कल्याण के लिए बोर्ड के गठन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन स्थगित
ड्राइवरों ने अपनी परेशानियों और लंबित मांगों से परिवहन आयुक्त को अवगत कराया। बैठक के दौरान मिले आश्वासन के बाद प्रदेशव्यापी ‘स्टेयरिंग छोड़ो’ आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।