भोपाल | राजधानी भोपाल के करीब 50 इलाकों में आज बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी द्वारा इन क्षेत्रों में रखरखाव और जरूरी कार्य किए जाने के कारण अलग-अलग समय पर दो से सात घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। प्रभावित इलाकों में कोलार का सर्वधर्म, दामखेड़ा, बरखेड़ा पठानी, ट्रांसपोर्ट नगर, शाहजहांनाबाद और न्यू कोहेफिजा समेत कई कॉलोनियां शामिल हैं। बिजली कंपनी के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से बिजली बंद रहेगी, जबकि अन्य इलाकों में सुबह 10:30 और 11 बजे से कटौती शुरू होगी। ऐसे में लोगों को अपने जरूरी काम और बिजली से जुड़े उपकरणों का इस्तेमाल पहले से प्लान करने की सलाह दी जाती है।
सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक इन इलाकों में कटौती
बिजली कंपनी के रखरखाव कार्य के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में निम्न समय पर बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी:
- सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक: बरखेड़ा पठानी, कृष्णा कॉलोनी और मजदूर विकास कॉलोनी।
- सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: यशोदा विहार, श्रीकृष्णा फ्रेंड्स कॉलोनी और अमलतास फेस-3।
- सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक: सर्वधर्म ए और बी सेक्टर, दामखेड़ा, साईं हिल्स और चिनार ड्रीम सिटी।
शाम 4 बजे तक इन क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती से प्रभावित रहने वाले इलाकों में शामिल हैं:
ट्रांसपोर्ट नगर, अनंतपुर कोकता, गीत मोहिनी, इसरो कॉलोनी, तिरुपति अभिनव होम्स, काकड़ा अभिनव होम्स, सागर सिल्वर स्प्रिंग, देवकी नगर, पन्ना नगर, कमल नगर, जैन कॉलोनी, गैस राहत कॉलोनी, ओम नगर, सावन नगर, हलालपुरा बस स्टैंड और बैरागढ़ रोड।
शाम 5 बजे तक इन कॉलोनियों में रहेगी बिजली गुल
कुछ क्षेत्रों में बिजली कटौती का समय शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक:
- एलेक्सर गार्डन कॉलोनी
- सिग्मा ग्रीन कॉलोनी
- कम्फर्ट हाइट्स कॉलोनी
- बड़वई
- नाइश स्पेश कॉलोनी
- न्यू कोहेफिजा
- आईनाक्स कॉलोनी
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक:
- इस्लामपुरा
- भोईपुरा
- बैंड मास्टर चौराहा
- भगवानी सहाय रोड
- भोपाल टॉकीज चौराहा
- शाहजहांनाबाद
वर्धमान कॉलोनी में सुबह 10:30 से शाम 4 बजे तक कटौती
वर्धमान कॉलोनी में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान बिजली कंपनी की ओर से रखरखाव का काम किया जाएगा।
इन इलाकों में दोपहर के समय बिजली कटौती
कुछ अन्य क्षेत्रों में कम समय के लिए बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
- सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक: इंद्रा नगर, न्यू राजीव नगर, वसुंधरा कॉलोनी, टीला जमालपुरा, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी टीला, पलकमती पार्क, कोटरा और बिजासन नगर।
- दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक: हर्षवर्धन नगर, पंचशील नगर और आसपास के इलाके।
बिजली कटौती से पहले निपटा लें जरूरी काम
रखरखाव कार्य के चलते अलग-अलग समय पर बिजली बंद रहने से घरेलू और व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों के लोग बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले निपटा लें और मोबाइल, लैपटॉप तथा अन्य जरूरी उपकरणों को पहले से चार्ज कर लें। बिजली सप्लाई निर्धारित समय के अनुसार बहाल होने की उम्मीद है।