Bhopal: मध्य प्रदेश में मौसम में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों (MP News) की फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। बता दें कि राज्य शासन और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सर्वे के निर्देश दिए गए थे। इसके साथ ही आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ओलावृष्टि को लेकर चर्चा की थी। वही किसानों को आश्वासन दिया गया है कि बीजेपी सरकार बर्बाद हुई फसलों की भरपाई करेगी। इसी बीच सीएम शिवराज ने किसानों के लिए एक बड़ी घोषणा भी की है।
इतनी मिलेगी राहत राशि
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओलावृष्टि और असमय बारिश से फसलों के 50 प्रतिशत से अधिक के नुकसान पर किसानों को प्रति हेक्टेयर अब 32 हजार रुपए की राहत राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि फसल बीमा की राशि अलग से दी जाएगी। उन्होंने उद्यानकी फसलों को भी सर्वे में शामिल करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। सीएम शिवराज ने कहा कि किसान चिंता नही करें,परेशान न हो, चिंता के लिए मैं मुख्यमंत्री हूं और किसान, बहन और भाइयों को सभी तरह के संकट से बाहर निकाल कर ले जाऊंगा।
'किसान चिंता नही करें': सीएम शिवराज
सीएम शिवराज (MP News) ने मंगलवार को विदिशा जिले की गुलाबगंज तहसील के पटवारी खेड़ी, घुरदा मड़ी गांव में ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद किसानों को ढांढस बंधाते हुए संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान चिंता नही करें, प्रत्येक प्रभावित खेत का सर्वे मानवीय दृष्टिकोण और उदारता से होगा। जिससे किसानों को भरपूर राहत दी जा सके।
सर्वे कार्य जारी
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में प्रभावित जिलों में सर्वे का कार्य जारी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी हीला हवाली नही करे और पारदर्शी तरीके से नुकसान का सर्वे करे। उन्होंने कहा कि सर्वे सूची पंचायत भवन पर प्रदर्शित की जायेगी और आपत्ति होने पर उसका भी निराकरण किया जायेगा।
क्षति पर दी जाएगी सहायता राशि
कर्ज वसूली बढ़ाई जाएगी तारीख
सीएम शिवराज ने कहा कि किसान बिलकुल भी चिंतित नहीं हो, पीड़ित किसानों की कर्ज वसुली की तारीख तो बढ़ाई जायेगी। ब्याज भी सरकार ही भरेगी और अगली फसल के लिए भी शून्य प्रतिशत ब्याज पर लोन दिलाया जायेगा।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 56 हजार की राशि
मुख्यमंत्री (MP News) ने कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए तारीख भी बढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे परिवारों की बेटी की शादी भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 56 हजार की राशि देकर करवाई जायेगी।
Read More- MP News: कमलनाथ ने लिखा सीएम शिवराज को पत्र, किसानों के लिए रखी ये अहम मांग
Comments (0)