Raipur: छत्तीसगढ़ विधानसभा पर आज भाजपा के कार्यकर्ता हल्ला बोलेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) का लाभ नहीं मिलने के विरोध में भाजपा बुधवार को विधानसभा घेराव करेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ घेराव में हितग्राही भी शामिल होंगे। भाजपा का आरोप है कि प्रदेश के 16 लाख परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित है।
प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ता और हितग्राही होंगे शामिल
कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार की वजह से गरीबों को आवास नहीं मिल पा रहा है। घेराव में प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। घेराव कार्यक्रम के पहले रिंग रोड नंबर-3 के किनारे ग्राम कचना के पास आमसभा का कार्यक्रम है।
सुबह 6 से रात 8 बजे तक ये मार्ग रहेंगे प्रभावित
इस प्रदर्शन की वजह से विधानसभा (PM Awas Yojana) जाने वाले सभी मार्ग सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक प्रभावित रहेंगे। यातायात विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए वैकिल्पक मार्ग से आवागमन की अपील की है। घेराव के दौरान एक हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती रहेगी। विधानसभा घेराव के पहले पुलिस ने कई स्थानों पर बेरिकेड लगा दिया है।
भाजपा ने सरकार से पूछे 10 प्रश्न
1. प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य पूरा करने के प्रयास क्यों नहीं किये गए?
2. भाजपा सरकार ने 7.5 लाख आवास बना दिए थे। स्पष्ट और सत्य जानकारी क्यों नहीं दे रहे?
3. नए सर्वे का शिगूफा क्यों?
4. क्या भूपेश बघेल नई आवास योजना बना रहे हैं?
5. अब नौ माह के कार्यकाल में कितने आवासहीन परिवारों को आवास मिलेगा, क्या गारंटी है?
6. पंचायत, ग्रामीण विकास मंत्री सिंहदेव ने इस्तीफा क्यों दिया?
7. सिंहदेव ने अपने इस्तीफे में जिन आठ लाख परिवार को आवास न देने का जिक्र किया था। उन्हें पहले मकान आवंटन क्यों नहीं कर रहे हैं।
8. नए भारसाधक मंत्री ने आवास निर्माण के लिए अब तक क्या कदम उठाए?
9. आवास योजना के केंद्र के 10 हजार करोड़ से छत्तीसगढ़ को वंचित करने का अपराधी कौन है?
10. प्रधानमंत्री आवास योजना में चार साल की प्रगति, केंद्रीय प्रयास, राज्य के व्यवधान पर भूपेश सरकार श्वेत पत्र क्यों नहीं?
Read More- CG Budget Session: विधानसभा में उठा जर्जर स्कूलों का मुद्दा, स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिया ये जवाब
Comments (0)