मध्यप्रदेश में साल के अंत में विधानसभा और उसके बाद 2024 में लोकसभा के चुनाव होने हैं। उसको देखते हुए दोनों ही राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। अगर बात भारतीय जनता पार्टी की करें तो भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा और लोकसभा के चुनाव देखते हुए अपनी जमीनी तैयारी शुरू कर दी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल पूर्ण होने पर 30 जून तक अभियान चला रही है। इसको लेकर बीजेपी से राष्ट्रीय नेता मध्य प्रदेश की अलग-अलग 29 लोकसभा सीटों पर चुनावी रणनीति बना रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने पूर्व मंत्री सहित तमाम नेताओं को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारियां दी हैं। वहीं 16 वरिष्ठ नेताओं को चुनाव की तैयारी करने की जिम्मेदारियां भी सौंपी है।
मध्य प्रदेश विधानसभा में 230 सीटें है वही लोकसभा में 29 सीटें हैं। वर्तमान परिस्थितियों को देखें तो मध्य प्रदेश में 28 लोकसभा की सीटें भारतीय जनता पार्टी के पास है तो वहीं एकमात्र सीट छिंदवाड़ा कांग्रेस के पास है। वहीं मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों की बात करें तो बीजेपी के पास क़रीब 122 सीटे है, वही विपक्ष के पास 96 सीटे है। कांग्रेस 2018 के फार्मूले के साथ 2023 के चुनाव की तैयारी में जुटी हुई हैं।
2023 के रण को फतह करने भाजपा कांग्रेस एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। राज्य से लेकर केंद्र तक का नेतृत्व जनता के बीच पहुंचने की कोशिश में जुटा हुआ है। देखना होगा जनता किन के दावों और वादों पर अपनी मुहर लगाती है।
Comments (0)