रायपुर - पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ( Dharamlal Kaushik ) ने बिरनपुर की वर्तमान स्थिति को लेकर बयान सामने आया हैं। उन्होंने ( Dharamlal Kaushik ) कहा कि, छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से लोग आकर बसते जा रहे है। इससे छत्तीसगढ़ की स्थिति अशांत होती जा रही है। सुकमा से लेकर नारायणपुर और जशपुर तक बिरनपुर जैसी घटनाएं हो रही है।
हमारे कई प्रोजेक्ट रुके हुए है
धरमलाल कौशिक ने 18 अप्रैल को आने वाली महानदी ट्रिब्यूनल टीम पर कहा कि, विवाद जल्दी सुलझे ऐसा हम भी चाहते हैं। जितने जल का हमें उपयोग करना चाहिए उतना हम नहीं कर पा रहे है। हमारे कई प्रोजेक्ट रुके हुए है। लंबे समय से विवाद चल रहा है। विवाद का निराकरण किया जाए। विवाद सुलझना चाहिए। ओडिशा के हित में भी और छत्तीसगढ़ के हित में भी।
पीएम आवास में सीएम फेल हो गए
वहीं प्रदेश सरकार पर बरसते हुए कहा कि, पीएम आवास में सीएम फेल हो गए। सर्वे करने के नाम से लोगों को गुमराह किया। जल जीवन मिशन में राज्य की बघेल सरकार फेल हो गई। केंद्र की राशि का सरकार उपयोग नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि, विधानसभा में अनेक प्रश्न लगाए थे। हमने 2019–20 में 9 हजार 921 करोड़ रुपए जारी किया था। लेकिन मात्र छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा 66 करोड़ रुपए का उपयोग किया गया।
प्रश्न उठाने के बाद अनेक अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है
बीजेपी नेता ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, प्रश्न उठाने के बाद अनेक अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। छत्तीसगढ़ की जनता भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ रही है। हमने बहुत सारे आंदोलन किए है। राज्य की योजनाएं केवल होर्डिंग में है, पोस्टर में है, जमीनी हकीकत सभी को पता है। जनता जाग गई है, सरकार पलटी कैसे मारती है। यह जनता ने जानती है।
ये भी पढ़ें - Devendra Fadnavis: डिप्टी सीएम फडणवीस के बयान ने मचाया हंगामा, बोले – CONGRESS-NCP के विधायक हमारे संपर्क में हैं
Comments (0)