छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शिक्षकों की कमी जल्द ही दूर होगी। राज्य में शिक्षकों के 33 हजार रिक्त पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस संबंध में राज्य सरकार से शीघ्र स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। प्रदेश में नए शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पहले शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। हालांकि साय मंत्रिमंडल की बैठक में उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक में शिक्षकों की भर्ती, वेतन विसंगति, पदोन्नति, नई शालाओं के निर्माण समेत विभिन्न बिंदुओं पर आला अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के हर स्कूल में स्मार्ट क्लास रूम होंगे। प्रदेश में शिक्षा के स्तर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। राज्य में शिक्षकों के 33 हजार रिक्त पदों पर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री से स्वीकृति के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। साथ ही राज्य में वेतन विसंगति और संयुक्त संचालक, उप संचालक, प्राचार्य, व्याख्याता, उच्च वर्ग शिक्षक, प्रधानपाठक (माध्यमिक शाला) की पदोन्नति के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Comments (0)