मध्य प्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवार अशोक सिंह की जीत पर नकुलनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। छिंदवाड़ा से कांग्रेस सांसद नकुलनाथ ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, मध्य प्रदेश से राज्य सभा सदस्य निर्वाचित होने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक सिंह को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
मध्य प्रदेश से राज्य सभा सदस्य निर्वाचित होने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री अशोक सिंह जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ । pic.twitter.com/veuQgyO725
— Nakul Kamal Nath (@NakulKNath) February 20, 2024