MP NEWS - राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने को लेकर हर कांग्रेसी संगठन आक्रोशित है और वह अपने अपने स्तर पर धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जता रहा है। (MP NEWS ) इसी कड़ी में जबलपुर के रांझी से युवा कांग्रेस ने लोकतंत्र बचाओ मशाल जुलूस का आयोजन कर अपना विरोध जताया।
51 सौ युवा कांग्रेसी अपने हाथों में जलती हुई मशाल लेकर सड़को पर उतरें
आपको बता दें कि, इस मशाल आयोजन में युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीबी. श्रीनिवास और प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया शामिल हुए तो वही रांझी में देर शाम निकाली गई इस लोकतंत्र बचाओ मशाल जुलूस में 51 सौ युवा कांग्रेसी अपने हाथों में जलती हुई मशाल लेकर सड़को पर उतरें और अपना विरोध दर्ज करवाया इधर लोकतंत्र मशाल जुलूस के दौरान युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीबी. श्रीनिवास ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विक्रांत भूरिया ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, यह जो आक्रोश जो पूरे देश में देखा जा रहा है। वह इसलिए है कि, देश के अंदर लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है और जो सच है उसे सच नहीं माना जा रहा है। इस देश में झूठ का बोलबाला है।
देश मे दो कायर पैदा हुए है - वीबी. श्रीनिवास
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीबी. श्रीनिवास ने कहा कि, बीजेपी का जो वाशिंग पाउडर है, उसमें किसी भी भ्रष्टाचारी को डाल कर निकालो तो वह सफेद हो जाता है। इसके साथ ही वीबी श्रीनिवास ने अपने बड़े बयान के दौरान कहा कि, इस देश मे दो कायर पैदा हुए है एक का नाम तो वीबी श्रीनिवास ने लिया लेकिन दूसरे का नाम लेने से कतराते नजर आए।
ये भी पढ़ें - Sanjay Raut : सर्टिफिकेट मामले में संजय राउत का तंज, कहा – नए संसद भवन के मेन गेट पर टांग दो PM मोदी की डिग्री
Comments (0)