वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से मध्यप्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बदलाव आएगा। 15 से 17 अक्टूबर को प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, भोपाल, उज्जैन, रीवा और सागर संभाग के जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है। इस सिस्टम के गुजरने के बाद प्रदेश में ठंड का असर फिर से बढ़ेगा। दिन और रात के टेम्प्रेचर में गिरावट होगी। इधर, तेज गर्मी की वजह से भोपाल में 7 साल का रिकॉर्ड टूट गया। शुक्रवार को दिन का टेम्प्रेचर 36.7 डिग्री दर्ज किया गया था।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से मध्यप्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बदलाव आएगा। 15 से 17 अक्टूबर को प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, भोपाल, उज्जैन, रीवा और सागर संभाग के जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है।