मध्य प्रदेश में मौसम फिर एक बार करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 7 अप्रैल को प्रदेश के 18 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, कम से कम तीन दिनों तक खराब मौसम का दौर जारी रहेगा। इस दौरान पन्ना, मंडला, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा जिले में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में 5 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। जिसका असर लगातार तीन दिनों तक दिखाई देने वाला है।
मध्य प्रदेश में मौसम फिर एक बार करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 7 अप्रैल को प्रदेश के 18 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है।