विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की तस्वीर बदली हुई नजर आ रही है। आज मध्यप्रदेश का कांग्रेस कार्यालय का रंग भगवा हो गया है (PCC Office)। पीसीसी कार्यालय में आयोजित होगा संकल्प दिवस। मठ-मंदिरों के पुजारी होंगे शामिल।
कमलनाथ होंगे शामिल (PCC Office)
दरअसल मध्य प्रदेश कांग्रेस मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ का कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुआ इस दौरान कार्यालय की बिल्डिंग के चारो तरफ भगवा झंडे लगाकर सजाया गया है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि, चुनावी साल है और ऐसे में हिंदुत्व के कार्ड की कीमत कांग्रेस भी समझ रही है। और शायद यही वजह है कि, लगातार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में धार्मिक अनुष्ठान और कार्यक्रम नेताओं के द्वारा किए जा रहे हैं। वहीं अब कार्यालय को भगवा रंग से भी सजाया गया है। पूर्व सीएम कमलनाथ भी इस धर्म संवाद के कार्यक्रम में शामिल होंगे। संवाद में प्रदेश भर के मठ मंदिरों के पुजारी, धर्माचार्य को बुलाया गया है।
मठ मंदिरों की समस्या पर होगा संवाद
आपको बता दें कि धर्म संवाद में मप्र के मठ, मंदिरों की समस्याओं को रखा जाएगा। साथ ही मंदिरों पर सरकारी अफसरों द्वारा लगाई जा रही बंदिशों को रोकने के लिए भी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
कल अदालत जा सकते हैं Rahul Gandhi, सूरत सेशन कोर्ट के फैसले को देंगे चुनौती
Comments (0)