लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को इंदौर पहुंचे। वे आज इंदौर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में शामिल होंगे। इससे पहले ओम बिरला ने उज्जैन जाकर भगवान महाकाल के दर्शन किए।
इंदौर पहुंचने पर महापौर पुष्यममित्र भार्गव ने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। रेसीडेंसी कोठी इंदौर में संभागायुक्त दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता, कलेक्टर आशीष सिंह एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सौजन्य भेंट की।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बिजासन फारेस्ट कैम्प में आयोजित समारोह में पहुंचेंगे। उनके साथ मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर भी रहेंगे। दोनों बिजासन फारेस्ट कैम्प में पौधरोपण भी करेंगे।
जानकारी के अनुसार ओम बिरला दोपहर में इंदौर नगर निगम के नए अटल परिषद हॉल में पार्षदों से चर्चा करेंगे। वे और सदन के संचालन, सवालों के प्रस्तुतिकरण के संबंध में मार्गदर्शन देंगे। वे रात 8.10 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को इंदौर पहुंचे। वे आज इंदौर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में शामिल होंगे। इससे पहले ओम बिरला ने उज्जैन जाकर भगवान महाकाल के दर्शन किए।
Comments (0)