CG NEWS : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन दिवस पर रायपुर जिले के अभनपुर ब्लॉक स्थित ग्राम बेन्द्री में आयोजित धान बोनस राशि वितरण समारोह में शामिल होने पहुंचे है, जहां मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ राज्य के 11 लाख 76 हजार 815 किसानों को 3 हजार 7 सौ 16 करोड़ रुपए के बकाया बोनस राशि का वितरण किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज बेन्द्री गांव की पावन भूमि में 2 साल के धान बोनस वितरण समारोह में आए आप सभी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं।
MP/CG
Comments (0)