Narottam Mishra - पीसीसी चीफ कमलनाथ और कांग्रेस सांसद नकुल नाथ छिंदवाड़ा में ईद मिलादुन्नबी मैदान में रोजा अफ्तारी कार्यक्रम शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में उन्होने बिना किसी का नाम लिए कहा था कि, पूरे देश का माहौल आप लोग देख रहे हैं, देशभर में दंगे फसाद हो रहे हैं। इसके बाद बीजेपी ने कमलनाथ इस बयान की जमकर आलोचना की है। इसी क्रम में बीजेपी के कद्दावर नेता और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ( Narottam Mishra) ने कहा कि, कमलनाथ जी ने रोजेदारों के बीच विष वमन कर सिद्ध कर दिया कि कांग्रेस विभाजन की राजनीति करती है।
कांग्रेस हमेशा से ही विभाजन की राजनीति करती आई है - Narottam Mishra
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, कांग्रेस हमेशा से ही विभाजन की राजनीति करती आई है, यह कमलनाथ जी के वीडियो ने भी सिद्ध कर दिया है। आगे मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होने कहा कि, मैं कमलनाथ जी से पूछना चाहता हूँ कि, पवित्र धार्मिक कार्यक्रम में रोजेदारों के बीच उन्होंने विष वमन क्यों किया। दंगे फ़साद का डर दिखाकर अलगाव विभाजन का प्रयास क्यों किया। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए गृहमंत्री ने कहा कि, वोटो के लिए वो आखिर कब तक कांग्रेस विभाजन की राजनीति करेगी।
देश का अल्पसंख्यक वर्ग का पीएम मोदी पर कितना विश्वास करता है
गृह मंत्री नरोत्तम मित्रा यहीं नहीं रुके आगे कहा कि, कमलनाथ जी, देश का अल्पसंख्यक वर्ग बीजेपी और पीएम मोदी जी पर कितना विश्वास करता है यह कल पद्मश्री से नवाजे गए शब्बीर कादरी का बयान ही सुन लेते तो समझ में आ जाता। शब्बीर कादरी ने पीएम मोदी जी की खुले दिल से तारीफ की है।
कांग्रेस वोटों के लिए साम्प्रदायिकता की राजनीति करते हैं
उन्होंने यह भी कमलनाथ को याद दिलाया कि, एक दिन पहले ही गुलाम नबी आजाद ने भी पीएम मोदी जी के काम को सराहा था, लेकिन आप यह सब नही सुनेंगे, क्योंकि आप और कांग्रेस वोटों के लिए साम्प्रदायिकता की राजनीति करते हैं।
ये भी पढ़ें - Hanuman Jayanti 2023: अमित शाह ने गुजरात में भगवान हनुमान की 54 फीट ऊंची मूर्ति का किया अनावरण