CG NEWS : पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मतिथि पर 25 दिसंबर यानी आज सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। आज PM मोदी की गारंटी का दूसरा वादा पूरा होगा। बीजेपी सरकार ने चुनाव से पहले किसानों से 2 साल के धान का बोनस देने का वादा किया था। ऐसे में आज स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मतिथि पर धान का बकाया बोनस मिलने की बात कही थी। बता दें कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज किसानों के खाते में 2 साल का बकाया बोनस 3716 करोड़ रुपए का भुगतान करने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, रायपुर के बेन्द्री में धान बोनस राशि का वितरण समारोह का आयोजन होगा। जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा समेत कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम का आयोजन आज दोपहर 1 बजे होगा।
Read More: CG NEWS : सुकमा के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर फायरिंग लगातार जारी...
Comments (0)