एमपी के सिंगरौली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश में मैंने कई सभाओं को संबोधित किया है। मुझे याद है कि, जब एमपी में विधानसभा चुनाव होने वाला था तब कई राजनीतिक विश्लेषकों ने मान लिया था कि, एमपी में इस बार बीजेपी की सरकार नहीं बनेगी, लेकिन जब भी मध्य प्रदेश के लोगों से मिलना होता था तो लोग कहते थे बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनेगी। सच में आप लोगों ने करिश्मा कर दिखाया है।
बार-बार चुनाव का होना बंद होना चाहिए
संबोधन में आगे राजनाथ सिंह ने कहा कि, मैं मध्य प्रदेश की जनता का आभार जताता हूं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में बीजेपी की झोली भर दी। अब फिर से लोकसभा का चुनाव आ गया है। बीजेपी के दिग्गज नेता सिंह ने कहा कि, मेरा मानना है कि, बार-बार चुनाव का होना बंद होना चाहिए। एक देश-एक चुनाव होना चाहिए। लोकसभा के साथ विधानसभा, नगर पंचायत, पालिका, सभी का चुनाव एक साथ कराना चाहिए।
बीजेपी पर 10 वर्षों में कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा
बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि, सब जानते हैं कि, मैं भी किसान हूं। पहले लोगों के पास मालिकाना हक नहीं था। अब उन्हें अपना हक मिला है। निर्धनों को हर मुसीबत से बचाना यहीं है मोदी की गारंटी। भारत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। आप सभी का सपोर्ट चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि, बीजेपी पर 10 वर्षों में कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। कांग्रेस के मंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ी है। सत्ता में रहते हुए मंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ी है।
अब आतंकवादी वारदात भारत में नहीं होती
रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, मध्य प्रदेश में बहुत ऐसे आबादी थी, जिसके पास जमीन था, किन्तु अधिकार नहीं था, जिन्हें पीएम मोदी ने अधिकार दिलाया है। सिंह ने आगे कहा कि, मैं पूरे देश को आश्वत करना चाहता हूं कि, आपकी देश की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित है। अब आतंकवादी वारदात भारत में नहीं होती।
Comments (0)