मध्यल प्रदेश के सागर में डीएनए रिपोर्ट ने नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल के लिए सलाखों के पीछे पहुंचाया है। मामले में पीड़ित और उसके परिजन गवाही से मुकर गए थे, बावजूद कोर्ट ने डीएनए और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को सजा सुनाई है।
तृतीय अपर सत्र विशेष न्यायाधीश नीलम शुक्ला की कोर्ट में प्रस्तुत अभियोजन के अनुसार डेढ़ साल पहले 17 मई 2022 को सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में आरोपी गौरव लड़िया ने पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिक को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया था, जहां उसने जबरन दुष्कर्म किया था।
डीएनए रिपोर्ट के आधार पर नाबालिग से दुष्केर्म करने वाले आरोपी को स्पेशल कोर्ट ने 20 साल की कैद