भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। महापौर मालती राय ने निगम का 808 करोड़ 87 लाख 48 हजार का अंतरिम बजट पेश किया। महापौर मालती राय ने कहा कि यह तीन माह का अंतरिम बजट पेश कर रहे है। इस पर विपक्ष ने हंगामा कर दिया।
निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने सभी पार्षदों का स्वागत वंदन किया। निगम अध्यक्ष ने कहा कि हमारे राम आ गए। इसके साथ ही सदन जय श्री राम के नारे से गूंजा। निगम अध्यक्ष ने बताया कि हमारे रामलला अब टेंट में नहीं है, भव्य मंदिर में हैं। इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। इसके बाद सदन में भोपाल में डॉग बाइट्स के बढ़ते मामले को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। कांग्रेस पार्षद कुत्तों के मुद्दे पर चर्चा कराना चाह रहे थे। उन्होंने अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी की आसंदी घेर ली। उन्होंने महापौर मालती राय पर भेदभाव का आरोप लगाया।

Comments (0)