मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का बड़ा बयान सामने आया है, कर्ज के मुद्दे पर जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा- प्रदेश कर्जदार बन रहा है
प्रेस कांफ्रेंस में बोले जीतू पटवारी
आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। इस दौरान भाजपा को घेरते हुए कहा कि, एक ओर आर्थिक अराजकता का बढ़ता दायरा प्रदेश को कर्जदार बना रहा है, वहीं दूसरी ओर युवा, गरीब, किसान और महिलाएं सरकारी वादों के पूरा होने का इंतजार कर रहे है। लोकसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही BJP पहले जनता के सवालों के जवाब दें।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, "BJP के शासनकाल में मध्यप्रदेश की कर्जदार प्रदेश के रूप में पहचान बन चुकी है। शिवराज जी के बाद मोहन यादव जी लगातार कर्ज लेने में तुले है। जिसका सीधा प्रभाव प्रदेशवासियों के जीवन को प्रभावित कर रहा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में BJP सरकार अब तक कुल 27 हजार 500 करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है! 5000 करोड़ के इस कर्ज को मिला लिया जाए, तो यह राशि 32 हजार 500 करोड़ हो जाएगी"
जीतू पटवारी बोले- किसानों के साथ BJP सरकार द्वारा कुठाराघात बढ़ता जा रहा
आगे जीतू पटवारी ने कहा कि, किसानों के साथ BJP सरकार द्वारा कुठाराघात लगातार बढ़ता जा रहा है। इसलिए आज देश का किसान आंदोलित है। मध्यप्रदेश में भी भाजपा ने जो "मोदी की गारंटी" दी थी वो सत्ता में आते ही ग़ायब हो गई! जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी जिला/ब्लॉक/ग्रामीण स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन की शुरुवात कर रही है।
Comments (0)