मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में स्कूली बच्चों की टाइमिंग में बदलाव हुआ है। जिले में शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के तहत 13 जनवरी तक नर्सरी से लेकर 8वीं क्लास के बच्चों के स्कूल सुबह 9 बजे से खुलेंगे। वहीं ग्वालियर में भी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव हुआ है। कड़ाके की ठंड के बीच स्कूलों के समय परिवर्तन से बच्चों और पेरेंट्स दोनों को बड़ी राहत मिली है। ये आदेश सभी शासकीय और निजी स्कूलों पर लागू होगा।
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में स्कूली बच्चों की टाइमिंग में बदलाव हुआ है। जिले में शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।