मध्य प्रदेश में आज लाड़ली बहना योजना की 9वीं किस्त महिलाओं के खाते में डाली जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव आज दूसरी बार लाड़ली बहनों को खाते में राशि अंतरित करेंगे। वहीं लाड़ली बहनों पर सियासत तेज हो गई हैं। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट कर लिखा कि, लाडली बहनों के साथ छलावा सहन नही करेंगे।
हमारी लाड़ली बहनों से BJP ने चुनाव के ठीक बाद 3000 रुपए हर महीने देने का वादा किया था। आज फिर 10 तारीख़ है लेकिन बहनों के खाते में 3000 क्यों नहीं ? हम बहनों के साथ यह छलावा सहन नहीं करेंगे !!
हमारी लाड़ली बहनों से BJP ने चुनाव के ठीक बाद 3000 रुपए हर महीने देने का वादा किया था।आज फिर 10 तारीख़ है लेकिन बहनों के खाते में 3000 क्यों नहीं ?
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) February 10, 2024
हम बहनों के साथ यह छलावा सहन नहीं करेंगे !! pic.twitter.com/N9kdtVwiSE