CG NEWS : धमतरी। छत्तीसगढ़ में अब भी सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रह दूसरे तरफ हिट एंड रन कानून लागू है। इसके बाद भी वाहनों की रफ्तार नियंत्रित होने के बजाय दुर्घटना के मामले बढ़ते ही जा रहे है। धमतरी में आज एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी जिससे एक बच्चे की मौत हो गई और 12 बच्चे घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है।यह पूरी घटना धमतरी के संबलपुर बायपास रोड की है। सरस्वती ज्ञान मंदिर बठेना के स्कूली बच्चे वेन से जा रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चों से भरी वैन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूली वैन के परखच्चे उड़ गए।वहीं टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई तो वहीं 12 स्कूली बच्चें घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहीं इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
छत्तीसगढ़