कमलनाथ बीजेपी में सम्मिलित होंगे या नहीं, इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है, किन्तु एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, मेरी कमलनाथ से बात हुई है। उन्होंने बीजेपी में जाने को मीडिया का फैलाया हुआ भ्रम बताया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बताया कि, कमलनाथ ने कहा कि, मैं कांग्रेसी था, हूं और रहूंगा। लोकतंत्र में हार-जीत होती रहती है। हर हालात में उन्होंने दृढ़ता से कांग्रेस के विचार के साथ अपना जीवन जीया है तथा आगे भी कांग्रेस के विचार के साथ आखिरी सांस तक जीवन जीएंगे। ये उनकी स्वयं की भावना है।
एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, मेरी कमलनाथ से बात हुई है। उन्होंने बीजेपी में जाने को मीडिया का फैलाया हुआ भ्रम बताया है।