एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य में जोर-शोर से चुनावी अभियान में जुटे हुए है। इसी कड़ी में सीएम ने आज रतलाम जिले के ताल नगर में रोड सो किया। रोड शो पुरानी नगर परिषद से प्रारंभ किया, जो महाराणा प्रताप, नीम चौक हवलदार चौक होता हुआ सीएम का रथ आलोट नाके पर पहुंचा। सीएम के रोड शो में बीजेपी कार्यकर्ताओं में बहुत ही उत्साह नजर आया। सीएम का नगर में जगह-जगह स्वागत भी हुआ।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं की भी तारीफ की और कहा कि, बीजेपी के कार्यकर्ता 24 कैरेट सोने से बने हुए हैं। इतनी कड़ी धूप में भी वे डगमगा नहीं रहे हैं। कार्यकर्ताओ के मेहनत से बीजेपी 400 के लक्ष्य को पार करेगी।