MP NEWS - कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता खत्म होने पर देशभर में सियासत जारी है। कांग्रेस लगातार आंदोलन कर रही है। (MP NEWS) देश का पूरा विपक्ष पहली बार कांग्रेस नेता के पक्ष में खडे़ हुए नजर आ रहे हैं और केंद्र की बीजेपी सरकार पर तीखा प्रहार कर रहे हैं।
कांग्रेस देश की समस्या है और कांग्रेस की समस्या राहुल गांधी है
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता जानें को लेकर उन पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस देश की समस्या है और कांग्रेस की समस्या राहुल गांधी है। कांग्रेस के लोग मुँह पर ताला लगाकर बैठे हैं। राहुल गांधी ने अपने मुँह पर ताला तब क्यों नहीं लगाया जब आप अपने मुंह से मोदी जाति को लेकर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे।
राहुल गांधी पर सीएम शिवराज का तीखा निशाना
सीएम शिवराज यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, आपने ( राहुल गांधी) ओबीसी का अपमान किया है। दुर्भाग्य से सांसद बना यह कहकर संसद का अपमान किया, कुछ कहकर आंख मारी थी पूरे हिंदुस्तान में देखा था। क्या यह सांसद की गरिमा है। पंजाब और यूपी के युवाओं का मजाक उड़ाया। मंदिर जाने वालों को छेड़छाड़ करने वाला बताया, सर्जिकल स्ट्राइक और सेना पर सवाल खड़े किए। ऑर्डिनेंस फाड़कर पीएम मनमोहन का अपमान किया था।
राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज होना चाहिए
वहीं इस पूरे मामले को लेकर मध्यप्रदेश के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज होना चाहिए। वीडी शर्मा ने आगे कहा कि, राहुल गांधी दुनिया में जाकर, ब्रिटेन में जाकर भारत को बदनाम करते हैं। जब कानून काम करता तो उनको उसमें लोकतंत्र की हत्या दिखती है, इससे भाजपा का क्या लेना-देना है।
ये भी पढ़ें - जन प्रतिनिधि कानून ने छीनी Rahul Gandhi की सांसदी, सुप्रीम कोर्ट से की गई इसे रद्द करने की मांग
Comments (0)