मध्यप्रदेश में डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट 2026-27 में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। मंत्री ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने वाला है और इस वर्ष का फोकस किसानों और युवाओं के विकास पर है। इस बार मध्य प्रदेश में पहली बार डिजिटल बजट पेश किया गया है।
एक लाख सोलर सिंचाई पंप किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे
वित्त मंत्री ने बताया कि किसानों को 25 हजार करोड़ रुपये का अल्पकालीन ऋण और बिना ब्याज का ऋण देने के लिए 720 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। कृषि क्षेत्र के लिए कुल 1.15 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान है। भावांतर योजना के तहत किसानों को 337 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा, एक लाख सोलर सिंचाई पंप किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। मजरा-टोला सड़क योजना के लिए 21,630 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
मछली उत्पादन के लिए 412 करोड़ रुपये, बायो गैस और पंचकर्म सुविधा के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है। अल्पसंख्यक छात्रावासों को उन्नत बनाने और छात्रवृत्ति के लिए 286 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
15 हजार शिक्षकों की भर्ती
शिक्षा क्षेत्र में 15 हजार नई शिक्षक भर्तियां प्रस्तावित हैं। 294 सांदीपनी स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं और शहरों में 5700 वर्किंग वूमन हॉस्टल बनाए जाएंगे। इसके अलावा, धरती आबा योजना के लिए 752 करोड़ रुपये और पीएमश्री योजना के लिए 530 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
Comments (0)