मध्यप्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश कर रहे हैं।वित्त मंत्री ने बताया कि बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों के विकास को प्राथमिकता दी गई है। बजट में कृषि क्षेत्र के लिए 1.15 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। किसानों को 25 हजार करोड़ रुपये का अल्पकालीन ऋण और बिना ब्याज का ऋण देने के लिए 720 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। भावांतर योजना के तहत किसानों को 337 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। किसानों को एक लाख सोलर सिंचाई पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। सड़क निर्माण के लिए 21,630 करोड़ रुपये की मजरा-टोला योजना और लोक निर्माण के लिए 12,690 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
वित्त मंत्री की घोषणाएं
मछली उत्पादन के लिए 412 करोड़ रुपये।
मध्य प्रदेश में बायो गैस और पंचकर्म सुविधा उपलब्ध।
अल्पसंख्यक छात्रावासों का उन्नयन।
15 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रस्तावित।
छात्रवृत्ति के लिए 286 करोड़ रुपये।
धरती आबा योजना के लिए 752 करोड़ रुपये।
294 सांदीपनी स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं।
शहरों में 5,700 वर्किंग वूमन हॉस्टल।
पीएमश्री योजना के लिए 530 करोड़ रुपये।
8वीं तक के बच्चों को स्कूल में टेट्रा पैक दूध उपलब्ध कराए जाएंगे।
लाड़ली बहना योजना के लिए 23,882 करोड़ रुपये, जिसमें कुल 1 करोड़ 25 लाख महिलाएं शामिल।
खेल और युवा कल्याण के लिए 815 करोड़ रुपये।
जल जीवन मिशन के लिए 4,454 करोड़ रुपये।
100 लाख हेक्टेयर सिंचाई रकबा।
पीएम फसल बीमा योजना के लिए 1,299 करोड़ रुपये।
सीएम कृषक उन्नति योजना के लिए 5,500 करोड़ रुपये।
सड़कों की मरम्मत के लिए 12,960 करोड़ रुपये।
आयुष्मान योजना के लिए 2,139 करोड़ रुपये।
4,000 सरदार पटेल कोचिंग केंद्र खोले जाएंगे।
Comments (0)