राजधानी रायपुर के मोवा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पूर्व विधायक के बेटे जय साहू का शव उनके ही घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची
मामले की जानकारी मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
सुसाइड नोट नहीं मिला
प्रारंभिक जांच में किसी भी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
राजनीतिक परिवार से जुड़ा था मृतक
मृतक जय साहू के पिता धनीराम साहू 1977 में जनता पार्टी से विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा वे अविभाजित मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं, जिससे यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।