मुंबई: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने HSC फरवरी-मार्च 2027 बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। नियमित कक्षा 12वीं के छात्र SARAL सिस्टम के जरिए परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के लिए पिछले शैक्षणिक वर्ष में जनरेट की गई PFN-ID का इस्तेमाल करना होगा।
इन छात्रों को मिलेगा आवेदन का मौका
महाराष्ट्र HSC 2027 परीक्षा के लिए नियमित छात्रों के अलावा रिपीटर स्टूडेंट्स, एनरोलमेंट सर्टिफिकेट वाले प्राइवेट उम्मीदवार, एलिजिबल वोकेशनल स्टूडेंट्स और अन्य निर्धारित श्रेणी के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकेंगे। नियमित छात्रों की जानकारी परीक्षा फॉर्म भरते समय बोर्ड को FYJC ऑनलाइन सिस्टम से मिलेगी। वहीं MCVC और ITI स्ट्रीम के जिन छात्रों की जानकारी FYJC सिस्टम पर उपलब्ध नहीं है, उन्हें संबंधित डिविजनल बोर्ड को अपनी जानकारी देनी होगी। जिन छात्रों के पास APAAR ID है, उन्हें आवेदन फॉर्म में इसे दर्ज करने की सलाह दी गई है।
31 अक्टूबर तक बिना लेट फीस आवेदन
बोर्ड के मुताबिक HSC 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है।
- 14 अगस्त से 31 अक्टूबर 2026: बिना लेट फीस आवेदन
- 1 नवंबर से 15 नवंबर 2026: लेट फीस के साथ आवेदन
- 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026: अतिरिक्त लेट फीस के साथ आवेदन
- इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
फोटो अपलोड करते समय इन बातों का रखें ध्यान
HSC 2027 के आवेदन फॉर्म में हाल की रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी होगी। बोर्ड ने फोटो को लेकर कुछ जरूरी शर्तें तय की हैं।
फोटो:
- JPG फॉर्मेट में होनी चाहिए।
- साइज 25 KB से 40 KB के बीच होना चाहिए।
- पिछले 6 महीने के अंदर खींची गई हो।
- छात्र का चेहरा स्पष्ट दिखाई देना चाहिए।
- दोनों आंखें और कान साफ दिखाई देने चाहिए।
- निर्धारित बैकग्राउंड और इमेज क्वालिटी के नियमों का पालन होना चाहिए।
फॉर्म सबमिट करने से पहले जरूर जांच लें डिटेल
छात्रों को SARAL सिस्टम पर आवेदन करते समय पिछले शैक्षणिक वर्ष में जारी PFN-ID का इस्तेमाल करना होगा। फॉर्म भरने के बाद सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी को ध्यान से जांचना जरूरी है। किसी गलती की स्थिति में उसे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुधारने के बाद ही फॉर्म सबमिट करें।