मुंबई - सुपरस्टार रजनीकांत की मचअवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर पिछले कुछ दिनों से रिलीज डेट टलने की खबरें सामने आ रही थीं। अब इन तमाम अटकलों पर मेकर्स ने विराम लगा दिया है। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने साफ कर दिया है कि ‘जेलर 2’ तय समय पर ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

15 अक्टूबर को ही आएगी ‘जेलर 2’
मेकर्स के मुताबिक, रजनीकांत स्टारर ‘जेलर 2’ की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को ही बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही थीं कि फिल्म के कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग की वजह से इसकी रिलीज आगे खिसक सकती है। इन खबरों के बीच फैंस भी फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर असमंजस में थे। अब प्रोडक्शन हाउस की ओर से स्थिति साफ किए जाने के बाद इन चर्चाओं पर विराम लग गया है।

टीजर ने पहले ही बढ़ाया एक्साइटमेंट
‘जेलर 2’ का टीजर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। टीजर में रजनीकांत का दमदार अंदाज देखकर फैंस एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। पहले पार्ट में रजनीकांत के इस किरदार को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था। ऐसे में सीक्वल से भी काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं।

पहले गाने ‘अला बोलेलो’ ने भी मचाई धूम
फिल्म का पहला गाना ‘अला बोलेलो’ अगस्त में रिलीज किया गया था। गाना सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हुई और फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई। अब टीजर और गाने के बाद दर्शकों की नजर सीधे फिल्म की रिलीज पर है। मेकर्स ने रिलीज डेट को लेकर स्थिति साफ कर दी है, ऐसे में अब फैंस 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में टाइगर मुथुवेल पांडियन की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

‘जेलर 2’ से हैं बड़ी उम्मीदें
‘जेलर’ की सफलता के बाद इसके सीक्वल से रजनीकांत के फैंस को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म में एक बार फिर रजनीकांत का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। रिलीज टलने की अफवाहों के बीच मेकर्स की ओर से आई यह खबर फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।