कनाडा में रहने वाले एक भारतीय युवक ने सोशल मीडिया पर ऐसी जानकारी साझा की है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। युवक ने बताया कि उसने अपने घर के बाहर बढ़ी हुई पेड़ों की शाखाएं कटवाने के लिए एक प्रोफेशनल ट्री ट्रिमर को सिर्फ एक घंटे के काम के लिए CAD 700 यानी करीब 49,113 रुपये का भुगतान किया।
इंस्टाग्राम वीडियो से शुरू हुई चर्चा
विषाल नाम के युवक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि कनाडा में स्किल्ड ट्रेड जॉब्स करने वाले लोग काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सही अनुभव, आधुनिक उपकरण और तकनीकी जानकारी रखने वाले लोग वहां सालभर लगातार कमाते हैं।
गर्मियों में ट्री कटिंग, सर्दियों में स्नो रिमूवल
वीडियो में विषाल ने बताया कि जिस व्यक्ति ने उनके घर पर पेड़ की शाखाएं काटीं, वह गर्मियों में लगातार ट्री कटिंग का काम करता है और उसकी बुकिंग हमेशा फुल रहती है। वहीं, सर्दियों के मौसम में वह स्नो रिमूवल यानी बर्फ हटाने का काम करता है। इससे उसे पूरे साल नियमित आय होती रहती है।
सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग कनाडा में स्किल्ड वर्कर्स की ऊंची कमाई देखकर हैरान हैं, तो कुछ का कहना है कि वहां श्रम और तकनीकी कामों को काफी महत्व दिया जाता है, इसलिए ऐसे पेशों में अच्छी कमाई संभव है।
विदेशों में बढ़ रही स्किल्ड ट्रेड जॉब्स की मांग
विशेषज्ञों के अनुसार कनाडा जैसे देशों में ट्री कटिंग, प्लंबिंग, इलेक्ट्रिकल रिपेयर और स्नो रिमूवल जैसी स्किल्ड ट्रेड नौकरियों की मांग लगातार बढ़ रही है। इन क्षेत्रों में प्रशिक्षित लोगों को बेहतर वेतन और नियमित काम मिलने की संभावना अधिक रहती है।