भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 इलाकों में शनिवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किए जाने के चलते अलग-अलग समय पर 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। इस दौरान कई बड़े रिहायशी और व्यावसायिक इलाके प्रभावित रहेंगे।
होशंगाबाद रोड और आसपास सुबह 8 से 10 बजे तक कटौती
होशंगाबाद रोड, सागर रॉयल विला, होम्स, सुरेंद्र लैंडमार्क, गणेश नगर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।
सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक कई कॉलोनियां प्रभावित
सिग्नेचर रेजीडेंसी कॉलोनी, सागर प्रीमियम टॉवर, सिग्नेचर 99 कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।
पटेल नगर और आनंद नगर में लंबा असर
पटेल नगर, आनंद नगर, इशान कॉम्प्लेक्स, इशान कॉलोनी और ओमेगा कॉलोनी में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
न्यू कबाड़खाना और आसपास भी प्रभावित
रंभा नगर, न्यू कबाड़खाना, इब्राहिमगंज, गुरुनानक कॉलोनी और शांति नगर क्षेत्रों में भी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।
चूना भट्टी और चाणक्यपुरी में 3 घंटे की कटौती
चूना भट्टी, सागर कैंपस, चाणक्यपुरी, वर्धमान परिसर, गंगोत्री हाइट्स और परस्पर कॉलोनी में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
नागरिकों से अपील
बिजली कंपनी ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि कटौती के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।