देवास में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को लेकर कलेक्टर Rituraj Singh का सख्त रुख देखने को मिला। समीक्षा बैठक के दौरान कन्नौद विकासखंड की ग्राम पंचायत खरिया में एक साल से अधिक समय तक आधार कार्ड अपडेट नहीं करने का मामला सामने आया। मामले में कलेक्टर ने पंचायत सचिव छोटेलाल चौहान को निलंबित करने के निर्देश दिए।
जनपद सीईओ की वेतन वृद्धि रोकी
मामले में जनपद पंचायत स्तर पर समय पर कार्रवाई नहीं होने पर प्रभारी जनपद सीईओ दीपक मुजाल्दे की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश भी जारी किए गए।
सीमांकन शिकायत लंबित रहने पर पटवारी सस्पेंड
वहीं Bagli के उदयनगर में सीमांकन संबंधी शिकायत का लंबे समय तक निराकरण नहीं होने और लापरवाही बरतने पर पटवारी पूनमचंद देवड़ा को भी निलंबित करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों को लगाई फटकार
बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और स्पष्ट कहा कि जनता की शिकायतों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।