डिंडौरी | मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जिले के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए आज अवकाश घोषित किया है। बारिश के कारण किसी तरह की परेशानी या जोखिम से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, अवकाश के बावजूद स्कूलों में शिक्षक और अन्य शैक्षणिक स्टाफ मौजूद रहेंगे। इसी तरह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को भी केंद्रों पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया फैसला
लगातार बारिश के कारण जिले में मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों को स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों तक आने से राहत दी है। प्रशासन का कहना है कि यह कदम बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उठाया गया है।
स्कूल स्टाफ की उपस्थिति रहेगी जारी
बच्चों के लिए अवकाश घोषित होने के बावजूद स्कूलों में शिक्षक और शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहेंगे। वहीं, आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यकर्ता और सहायिका भी मौजूद रहेंगी। इस आदेश के तहत बच्चों की कक्षाएं और आंगनवाड़ी गतिविधियां प्रभावित होंगी, लेकिन संबंधित स्टाफ की उपस्थिति बनी रहेगी।