भोपाल: मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रदेश को स्वस्थ, सुरक्षित, सुखी, समृद्ध और सुसंस्कृत राज्य बनाने का संकल्प लेने की अपील की।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सभी मध्यप्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी। साथ ही प्रदेश को स्वस्थ, सुरक्षित, सुखी, समृद्ध और सुसंस्कृत राज्य बनाने का संकल्प लेने की अपील की।
कमलनाथ ने एक्स पर दी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "सभी मध्य प्रदेशवासियों को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"
उन्होंने आगे कहा कि आइए हम सब मिलकर अपने मध्यप्रदेश को संसार का सबसे स्वस्थ, सुरक्षित, सुखी, समृद्ध और सुसंस्कृत राज्य बनाने का संकल्प लें।