पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए भगवान विश्वकर्मा जी को निर्माण एवं सृजन का देवता बताया।
शिल्पकारों और सृजनकर्मियों के सम्मान का दिन
कमलनाथ ने अपने संदेश में कहा कि विश्वकर्मा जयंती का दिन हमारे शिल्पकारों और सृजनकर्मियों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का पावन अवसर है। उन्होंने इस मौके पर समाज में निर्माण और सृजन से जुड़े लोगों के योगदान को याद किया।
भगवान विश्वकर्मा की कृपा की कामना
पूर्व सीएम ने अपने संदेश में भगवान श्री विश्वकर्मा से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।