मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य में 11 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, जिसमें 9 डीआईजी और 2 एआईजी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
IPS अवधेश गोस्वामी
पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ अवधेश गोस्वामी को अब कल्याण एवं लेखा यूनिट की जिम्मेदारी दी गई है।
IPS प्रशांत खरे
डीआईजी पद पर कार्यरत प्रशांत खरे को पुलिस मुख्यालय भोपाल में अतिरिक्त विभागीय कार्य सौंपा गया है।
IPS मनीष अग्रवाल
उप पुलिस महानिरीक्षक मनीष अग्रवाल को प्रशिक्षण यूनिट में स्थानांतरित किया गया है, जहां वे अब नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
IPS किरणलता केरकेट्टा
पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप-पुलिस महानिरीक्षक के पद पर हैं। उन्हें शिकायत यूनिट की जिम्मेदारी दी गई है।
IPS मनोज कुमार राय
पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप-पुलिस महानिरीक्षक के पद पर हैं। अब चयन एवं भर्ती की जिम्मेदारी संभालेंगे।
IPS रियाज इकबाल
पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप-पुलिस महानिरीक्षक के पद पर हैं। अब उन्हें प्रशासन कार्य की जिम्मेदारी दी गई है।
IPS राहुल कुमार लोढ़ा
पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप-पुलिस महानिरीक्षक के पद पर हैं। अब STF की जिम्मेदारी संभालेंगे।
IPS सिमाला प्रसाद
पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप-पुलिस महानिरीक्षक के पद पर हैं। उन्हें महिला सुरक्षा शाखा का जिम्मा दिया गया है।
IPS शिवदयाल
पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप-पुलिस महानिरीक्षक के पद पर हैं। उन्हें विशेष सशस्त्र बल की जिम्मेदारी दी गई है।
IPS मनीष खत्री
पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर हैं। उन्हें अपर/अतिरिक्त विभागीय कार्य का जिम्मा दिया गया है।
IPS रामशरण प्रजापति
पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर हैं। उन्हें चयन एवं भर्ती की जिम्मेदारी दी गई है।