मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री आज सीहोर जिले के भेरूंदा से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV (PMGSY-IV) और पीएम जनमन योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ करेंगे। इस योजना के जरिए प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा और दूरस्थ गांवों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी।
PMGSY-IV के तहत बनेंगी 963 नई सड़कें
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV के अंतर्गत मध्य प्रदेश में 1763 करोड़ रुपये की लागत से 2117 किलोमीटर लंबी 963 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इस योजना के तहत सीहोर जिले को भी बड़ी सौगात मिली है। यहां 165 करोड़ रुपये की लागत से 81 नई सड़कें बनाई जाएंगी, जिससे 84 गांवों और बसाहटों को सीधा लाभ मिलेगा।
तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सीहोर, गुना और शिवपुरी जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे भेरूंदा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और PMGSY-IV के तहत स्वीकृत कार्यों का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:35 बजे वे गुना के लिए रवाना होंगे। शाम 4:40 बजे मुख्यमंत्री शिवपुरी जिले के कूनो में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
गुना को मिलेगी 1189 करोड़ रुपये की सौगात
गुना जिले के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री 1189 करोड़ रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।