भोपाल: मध्यप्रदेश पुलिस को नया आधिकारिक प्रवक्ता मिल गया है। DIG तरुण नायक को एमपी पुलिस का आधिकारिक प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। अब पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक पक्ष और जानकारियां तरुण नायक प्रस्तुत करेंगे। वे वर्तमान में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा शाखा की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद पुलिस विभाग ने यह नियुक्ति की है।

DIG तरुण नायक होंगे पुलिस के आधिकारिक प्रवक्ता
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से DIG तरुण नायक को आधिकारिक प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब पुलिस विभाग से जुड़ी आधिकारिक जानकारी और विभाग का पक्ष मीडिया के सामने रखने की जिम्मेदारी उनकी होगी।
कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा शाखा की भी संभाल रहे जिम्मेदारी
DIG तरुण नायक वर्तमान में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा शाखा की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। नई नियुक्ति के बाद अब वे इस जिम्मेदारी के साथ मध्यप्रदेश पुलिस के आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में भी काम करेंगे।
CM डॉ.मोहन यादव ने दिए थे नियुक्ति के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस विभाग के लिए आधिकारिक प्रवक्ता नियुक्त करने के निर्देश दिए थे। पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने इसकी जरूरत जताई थी।
CM के निर्देश के बाद पुलिस विभाग ने की नियुक्ति
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस विभाग ने DIG तरुण नायक को आधिकारिक प्रवक्ता नियुक्त किया है। इस व्यवस्था के तहत अब पुलिस विभाग का आधिकारिक पक्ष रखने के लिए एक निर्धारित अधिकारी जिम्मेदारी संभालेंगे।