भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। शुभेंदु अधिकारी कल सुबह 10 बजे ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि शुभेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में, पहली बार बनी बीजेपी सरकार में पश्चिम बंगाल की दशा और दिशा बदलने जा रही है।