हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। राज्य में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। जबकि, एग्जिट पोल में बाजी मारने वाली कांग्रेस को नतीजों में तगड़ा झटका लगा है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि, कांग्रेस के पाले में 37 सीटें ही आई हैं। इस बीच जुलाना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने 6,015 वोटों के साथ जीत अपने नाम कर ली है। उन्होंने इस सीट से भाजपा के कैंडिडेट योगेश कुमार को हराया है। इसी के साथ विनेश फोगाट के राजनीतिक करियर की यह पहली बंपर जीत बन गई है। इस पर भाजपा के दिग्गज नेता और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का रिएक्शन सामने आया है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। राज्य में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। जबकि, एग्जिट पोल में बाजी मारने वाली कांग्रेस को नतीजों में तगड़ा झटका लगा है।
Comments (0)