सफदरगंज: अयोध्या से वापसी के दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Krishna Mandir) का प्रतापगंज में श्रीराम के जयकारे के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रभु राम के बाद अब भगवान श्रीकृष्ण की बारी है। भगवान राम का भव्य मंदिर बन गया। रामलला विराजमान हो गए हैं। श्रीकृष्ण मंदिर व उससे जुड़े विवाद भी हल कराए जाएंगे। इससे पहले उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को बघौरा गांव में भाजपा के ‘चलो गांव की ओर’ कार्यक्रम के तहत बाबूलाल के दरवाजे पर आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की बातें सुनीं।
अयोध्या से वापसी के दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का प्रतापगंज में श्रीराम के जयकारे के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रभु राम के बाद अब भगवान श्रीकृष्ण की बारी है।
Comments (0)