हैदराबाद लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी माधवी लता की सुरक्षा को मोदी सरकार ने बढ़ा दिया। खुफिया एजेंसी आईबी की रिपोर्ट के बाद केंद्र सरकार ने माधवी लता की सिक्योरिटी में 11 कमांडो को तैनात किया है। आपको बता दें कि, बीजेपी नेता माधवी लता सोशल मीडिया पर हिंदुत्व समर्थक के रूप में मशहूर हैं और तीन तलाक पर अपने बयानों के बाद चर्चा में आई थीं।
माधवी लता को गृह मंत्रालय ने Y प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी है। गृह मंत्रालय ने खुफिया एजेंसी आईबी की रिपोर्ट के आधार पर भाजपा प्रत्याशी माधवी को सुरक्षा दी है।