सीएम ममता बनर्जी की एक बार फिर जुबान फिसली है। राकेश रोशन के बाद अब ममता बनर्जी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को अंतरिक्ष यात्री बता दिया। तृणमूल कांग्रेस यूथ विंग की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, जब इंदिरा चंद्रमा पर पहुंचीं, तो उन्होंने राकेश से पूछा कि, चंद्रमा से भारत कैसा दिखता है? यहां आपको बता दें कि, इससे पहले 24 अगस्त को TMC प्रमुख ने एक बयान में अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की जगह राकेश रोशन का नाम लिया था।
सीएम ममता बनर्जी ने राकेश रोशन के बाद अब पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को अंतरिक्ष यात्री बता दिया।