समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मेरठ सीट से एक बार फिर अपना प्रत्याशी बदल सकते हैं। ऐसे में सियासी जानकारों का मानना है कि, समाजवादी पार्टी में इस समय सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। वहीं अब अखिलेश यादव के इन फैसलों को लेकर राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया जयंत चौधरी ने निशाना साधा है।
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद से ही उत्तर प्रदेश की कई सीटों पर समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशी लगातार बदलती नजर आ रही है।