भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता अश्विनी कुमार चौबे ने आज एक बड़ा बयान दिया है, जिससे बिहार की राजनीति में गरमाहट आना तय है। अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि, मेरी इच्छा है और मैंने पार्टी नेतृत्व से भी कहा है कि, बिहार में भाजपा के नेतृत्व में NDA की सरकार बननी चाहिए।
अश्विनी कुमार चौबे ने आगे कहा कि, पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी अकेले अपने दम पर सत्ता में आए और अपने सहयोगियों को भी आगे ले जाए।