हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम के बाद से कांग्रेस का हर नेता हैरत में है। वहीं विपक्षी नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोल रहे हैं। अब पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुओ कहा कि, कांग्रेस की बर्बादी के लिए सिर्फ राहुल गांधी ही जिम्मेदारी हैं।
हरियाणा में कांग्रेस की हार राहुल गांधी की जिम्मेदार
कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार बताया है। आचार्य ने कहा कि, देश की जनता सनातन का विरोध करने वालों को बर्दाश्त नहीं करेगी। हरियाणा में ये जीत सनातन राष्ट्र भारत की जीत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी को लोगों ने अस्वीकार कर दिया है। उनके फैसले देश के खिलाफ होते हैं।
जो हार की वजह बना वही हार की समीक्षा कर रहा
कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि, राहुल गांधी जो हरियाणा में हार की समीक्षा कर रहे हैं उन्हें अपनी समीक्षा करनी चाहिए। जिसकी वजह से कांग्रेस लगातार हार रही है। अपना हमला तेज करते हुए आचार्य ने कहा कि, ये कांग्रेस का दुर्भाग्य है कि, जिसकी वजह से कांग्रेस हार रही है वही हार की समीक्षा करने बैठा है।
कांग्रेस को आत्मअवलोकन करना चाहिए
कल्कि धाम के पीठाधीश्वर ने आगे राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस को आत्मअवलोकन करना चाहिए अगर ऐसा नहीं किया तो वो आने वाले समय में झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव भी हारेंगे। हरियाणा की हार राहुल गांधी के देश विरोधी बयानों की हार है ये हार सनातन विरोध करने वालों की हार है। हरियाणा की हार का अगर कोई मुख्य कारण है तो वो हैं राहुल गांधी।
राहुल गांधी वामपंथी सनातन विरोधियों से घिरे हुए हैं
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपने इस बयान में आगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चारो तरफ वामपंथी और संनातन विरोधी लोगों का गैंग है, जिसकी वजह से वो लगातार सनातन के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं। कल्कि धाम के पीठाधीश्वर ने आगे कहा है कि, मुझे ऐसा लगता है कि, अब कांग्रेस को बड़े बदलाव की जरूरत है। मल्लिकार्जुन खड़गे जी को इस्तीफा दे देना चाहिए।
कांग्रेस की कमान अब प्रियंका गांधी को दे देनी चाहिए
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि, राहुल गांधी से दूरी बनाते हुए कांग्रेस की कमान अब प्रियंका गांधी को दे देनी चाहिए। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि, कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को शर्म आनी चाहिए वो कहते हैं हरियाणा में ईवीएम में गड़बड़ी और जम्मू कश्मीर में ईवीएम ठीक है। कांग्रेस की बर्बादी के लिए कोई जिम्मेदार है तो वो सिर्फ राहुल गांधी जितना जल्दी हो सके कांग्रेस को राहुल गांधी से छुटकारा पाना चाहिए।
Comments (0)