कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर EVM को लेकर बड़ा बयान दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि, EVM एक ब्लैक बॉक्स की तरह है, जिसकी जांच नहीं की जा सकती है। इस पर अब केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि, राहुल गांधी लगातार तीसरी बार सत्ता से दूर होने की वजह से EVM हैक का भ्रम फैला रहे हैं। EVM से वोटिंग बीजेपी की सरकार नहीं लाई थी। इसे कांग्रेस सरकार लेकर आई थी।
इस कारण EVM लाया गया
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने अपने बयान में आगे कहा कि, लोकतंत्र में EVM के हैक होने की बार-बार बात विपक्ष उठा रहा है। सभी विपक्षी दल एकमत होकर बोले कि, EVM की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाए। बैलेट पेपर से चुनाव बहुत पेचींदा होता था। चुनाव के रिजल्ट आने में देरी होती थी। इस कारण EVM लाया गया। चुनाव आयोग भी बार-बार EVM को हैक करने की चुनौती दे चुका है। तब सब लोग चुप थे।
ईवीएम के मामले पर रामदास आठवले का बयान
एनडीए घटक दल के नेता रामदास आठवले ने कहा कि, लोकतंत्र में बार-बार EVM पर सवाल उठाना ठीक नहीं है। अगर रविंद्र वायकर के चुनाव जीत पर EVM की गड़बड़ी का आरोप राहुल गांधी लगा रहे हैं तो इसकी भी जांच होनी चाहिए कि, इंडी गठबंधन और कांग्रेस को इतनी सीट कैसे आई। क्या कुछ जगहों पर EVM हैक हुए थे क्या। केंद्रीय मंत्री यही नहीं रुके आगे कहा कि, अगर कहीं एक दो जगह EVM हैक की शिकायत है तो उसकी जांच हो रही है
2004 -2009 में कांग्रेस की यूपीए सरकार अल्पमत में थी
वहीं विपक्षी गठबंधन इंडी पर निशाना साधते हुए रामदास आठवले ने कहा कि, साल 2004 और 2009 में कांग्रेस की यूपीए सरकार अल्पमत में थी। कांग्रेस को बहुमत नहीं था। फिर भी सरकार 10 साल चली। केंद्रीय मंत्री बोले - क्या उस समय एनडीए या भाजपा ने सवाल उठाए थे। क्या एनडीए या भाजपा ने ईवीएम हैक का आरोप लगाया था।
इस कारण भाजपा को नहीं मिला बहुमत
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि, इस बार कुछ गलतियां हुई हैं, जिसकी वजह से भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला, लेकिन 2014-19 में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद भी एनडीए सरकार थी। इस बार भी एनडीए सरकार है। भाजपा के साथ हमसे इस बार चुनाव में कुछ गलतियां हुई। उसे सुधारेंगे और 2029 में फिर से मोदी जी पीएम बनेंगे। आठवले ने कांग्रेस सांसद पर तंज करते हुए कहा कि, राहुल गांधी यही ईवीएम का राग अलापते रहें। राहुल गांधी से सवाल होना चाहिए कि, क्या ईवीएम हैक के चलते इंडी गठबंधन 234 सीट जीता?
Comments (0)