जम्मू-कश्मीर के मौसम में एक बार फिर बदलाव के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 16 व 18 के बाद 20 जनवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है। पर्यटकों और यात्रियों को प्रशासन/यातायात की एडवाइजरी के तहत सफर करने की सलाह दी गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, कश्मीर में शीतलहर के साथ ठंडक कायम है। मौसम साफ रहने से दिन के पारे में सुधार हुआ है, लेकिन रात को कंपकंपी जारी है।
Comments (0)